shishu-mandir

नाबालिग से दुराचार (Rape) का आरोपी धरा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

बेरीनाग/पिथौरागढ़। ना​बालिग से दुराचार (Rape) के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। 7 मई को बेरीनाग थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज कराई शिकायत में नेपाल निवासी एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार किये जाने का आरोप लगाया था।

saraswati-bal-vidya-niketan


थाना बेरीनाग मे दी गई तहरीर में उक्त व्यक्ति ने चौकोड़ी में रह रहे नेपाली मूल के युवक पर दुराचार(Rape) का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में धारा आईपीसी की धारा 366 ,363, 376, 504, 506 व 5/6 पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करने को कहा था। बेरीनाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते आरोपित सुरेश सिंह को गोदावरी होटल के गेट के पास चौकोड़ी से गिरफ्तार कर लिया। सुरेश सिंह को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़ा गया आरोपी सुरेश सिंह आयु 19 वर्ष पुत्र दिवान सिंह बोहरा, निवासी- ग्राम- सूर्या बजांग का बताया जा रहा है। आरोपित युवक को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील सुतेड़,उप निरीक्षक कंचन कैड़ा और कांस्टेबल संजीव यादव शामिल रहे।