shishu-mandir

थैंक्यू अल्मोड़ा— राहुल की मदद के लिए उठे भरपूर हाथ, लोगों का मिला साथ

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। कहते है कि, ‘जो हाथ सेवा और मदद के लिए उठते हैं, वो प्रार्थना करने वाले हाथों से कहीं ज्यादा पवित्र होते हैं।’ आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार की सहायता कर तथा एक उभरते युवा को नई जिदंगी देकर लोगों ने आज इस वाक्ये को चरितार्थ कर डाला।

saraswati-bal-vidya-niketan

जी हां, हम बात कर रहे है राहुल सिंह कनवाल ​की। जो पेट के तेज दर्द की बीमारी से जूझ रहा था लेकिन लोगों की मदद ने आज राहुल को एक नई जिदंगी देने का कार्य किया है।

गौरतलब है कि नगर से लगे सैनार गांव निवासी राहुल सिंह कनवाल जो एसएसजे में बीएससी का छात्र है। पिछले कई दिनों से पेट की आतों में सूजन आने से मौत व जिदंगी के बीच जूझ रहा था। राहुल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से उसके परिजनों, ग्रामीणों व उसके कुछ साथियों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई थी ताकि उसका दिल्ली किसी अच्छे अस्पताल में आपरेशन कराया जा सके।

अर्जुन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सैनार

एक निर्धन व असहाय परिवार के दर्द को समझ कर लोगों ने राहुल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और राहुल के परिवार की आर्थिक रूप से भरपूर सहायता की। ग्राम प्रधान सैनार अर्जुन सिंह बिष्ट समेत राहुल के कुछ अन्य साथियों के बैंक खातों व अन्य माध्यमों से कुल 1 लाख 40 हजार रुपये जमा हुए है।

ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट बताया कि शुक्रवार रात राहुल का भलीभांति आपरेशन हो चुका है और वह अब खतरे से बाहर है। राहुल के परिजनों व ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट ने लोगों का आभार प्रकट किया है।

उत्तरा न्यूज उन सभी लोगों का आभार प्रकट करता है जिन्होंने किसी न किसी रूप में राहुल व उसके परिजनों की सहायता की।
राहुल, उसके परिजनों और उत्तरा न्यूज की ओर से आप सभी का पुन: आभार।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw