Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में बाइकर्स का आतंक: तेज रफ्तार और स्टंट से दहशत में लोग, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा,4 मई 2025 शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ते बाइकर्स ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खासतौर पर रात के…

अल्मोड़ा,4 मई 2025

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ते बाइकर्स ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खासतौर पर रात के आठ बजे के बाद से ये सक्रिय होते है,एलआरसाह रोड,जाखनदेवी रोड में रहने वाले लोग इनकी वजह से खौफ में है।


जाखनदेवी से लेकर लक्ष्मेश्वर डाइट गेट तक की सड़कें इन दिनों रेसिंग ट्रैक में तब्दील होती नजर आ रही हैं। तेज स्पीड, कानफोड़ू आवाज और स्टंटबाजी से लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।


2 मिनट में दो बार मौत का साया बनकर निकला बाइकर्स
शनिवार रात करीब 8:55 बजे एकबाइकर्स बाजार की ओर से तेज रफ्तार में जाखनदेवी से लक्ष्मेश्वर डाइट गेट की ओर निकले और दो मिनट बाद फिर उसी रास्ते से वापस आ गया।


दिन में भी स्टंट, रात में रफ्तार
यह पहली बार नहीं है जब इन बाइकर्स ने सड़कों को अपने स्टंट शो का मंच बनाया हो। दिन में भी कई बार युवाओं को तेज स्पीड में बाइक दौड़ाते देखा गया है। बिना साइलेंसर की ध्वनि प्रदूषण फैलाती बाइकें न सिर्फ कानों को चुभती हैं बल्कि सड़क सुरक्षा को भी खतरे में डाल रही हैं।


पार्षद भूपेंद्र जोशी ने की पुलिस से की कार्रवाई की मांग
पनियाउडियार वार्ड के पार्षद भूपेंद्र जोशी ने कहा कि यह समस्या अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। रात के समय ये बाइकर्स अक्सर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि ऐसे स्टंटबाजों और रफ्तार के दीवानों पर नकेल कसी जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस से पेट्रोलिंग, सीसीटीवी जांच करकड़ी कार्रवाई की मांग की।


सवाल उठता है – कब जागेगी पुलिस?
बाइकर्स की यह बेलगामी हरकतें न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती दे रही हैं बल्कि आमजन की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही हैं। अब देखना यह है कि क्या पुलिस इन ‘बाइक स्टंटर्स’ पर कार्रवाई करती है या फिर लोग इसी खौफ में जीने को मजबूर रहेंगे।