shishu-mandir

राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्राओं को बताएं आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के गुर, महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
mansyari 22
Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी
राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में महिलाओं की आत्मरक्षा एवं सुरक्षा संबंधित एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं व युवतियों को सामाजिक जीवन में कई सवालों से जूझना पड़ रहा है जिन्हें वह अपनी समझदारी के बल पर दूर कर सकती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा व आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में आज यौन शोषण अपराध सबसे बडा अपराध के रूप में उभर कर सामने आ रहा है उन्होंने कहा कि महिलाएं व युवतियां समझदारी दिखाकर इन अपराधों से काफी हद तक बच सकती है। पुलिस कांस्टेबल निर्मला ने कहा कि ऐसे अपराधों से निपटने के लिए महिलाओं व युवतियों को जागरूक होने की आवश्यकता है क्योंकि अपराधी किसी भी रूप में छिपा हो सकता है।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अमित कुमार ने कहा कि अपने साथ होने वाले अपराधों को छिपाने के बजाय उसका खुलकर विरोध करना चाहिए ताकि ऐसे अपराधों को जन्म देने वाले अराजक तत्वों को अपने किए का दंड मिल सके और दोबारा वह किसी अन्य महिला व युवती के साथ ऐसे अपराध करने से डरे। मंजू माहरा ने कहा कि वर्तमान दौर में चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए महिलाओं व युवतियों को शिक्षिक होने की जरूरत है।

गोष्ठी का संचालन डॉ. रवि जोशी ने किया। गोष्ठी में प्रदीप मंडल, राजकमल किशोर, हेमंती बथयाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी शिक्षक व छात्र—छात्राएं मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….