तीलू रौतेली सम्मान विवाद : पिथौरागढ़ में म​हिलाओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

ac158dcf7e5bc2797230f593689a3999

holy-ange-school

पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट व वरिष्ठ नेता अंजू लुंठी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा अपने ही पार्टी के लोगों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करने के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया। 

ezgif-1-436a9efdef

 महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष  पदमा ने कहा कि पार्टी की सेवा करने वाली महिलाओं को और उनके पदाधिकारियों को भाजपा ने तीलू रौतेली पुरस्कार रेवड़ी की तरह बांट दिये, यह उन महिलाओं के साथ अन्याय है जो अपने ही संसाधनों से निस्वार्थ होकर समाज सेवा करती हैं।

जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा से ही इस तरह के फैसले लिए जाते हैं जो जनहित में  नहीं होते। कभी भाजपा सरकार के लोग और मुख्यमंत्री, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और जहां उनको सम्मान देने की बात आती है तो सिर्फ इस तरह का मनमाना रवैया अपनाया जाता है। महिला कांग्रेस इस तरह के निर्णय का पूर्ण विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि वह इस तरह से महिलाओं का अपमान कर, उनकी भावनाओं से खेलने का काम ना करे। इस मौके पर राजेश्वरी धामी, सीता पुष्पा शर्मा, योगिता बिष्ट, भगवती जोशी और पुष्पा जोशी आदि मौजूद रहे। 

Joinsub_watsapp