टैक्सी चालक हड़ताल पर! टूटी यातायात की कमर,हड़ताल के पहले दिन टैक्सी संचालकों ने किया प्रदर्शन सरकार पर लगाया बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। गढ़वाल में टैक्सी संचालकों की हड़ताल के बाद कुमांयू में भी टैक्सी संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। टैक्सियों की हडताल लोगों को भारी…

taxi chalak

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। गढ़वाल में टैक्सी संचालकों की हड़ताल के बाद कुमांयू में भी टैक्सी संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। टैक्सियों की हडताल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्पीड गवर्नर सहित कई मांगों को लेकर टैक्सी चालक हडताल पर हैं। पहाड़ के कई सड़कों पर परिवहन निगम और केएमओयू की बसों का संचालन नही है। टैक्सी मैक्सी ही उन रुटों पर अपनी सेवायें देते हैं। टैक्सी की हडताल से पर्यटन व्यवसाय को भी बड़ा धक्का लगा है। टैक्सी संचालकों ने जीजीआईसी तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार पर बेरोजगार युवाओं की उम्मदों पर तुषारापात करने का आरोप लगया। जिला उपाध्यक्ष गणेष बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में टैक्सी संचालन का कार्य बेरोजगार युवा दो जून की रोटी के लिए करती है। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करने का निर्णय ​लेना पड़ा है। हालां​कि अल्मोड़ा पहुंचे मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने कहा कि टैक्सी चालकों की हडताल के बाद परिवहन निगम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर पहलू पर अपनी निगाह रखेगा।