shishu-mandir

सूरज और ऋषभ चुने गए मिस्टर पिथौरागढ़

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ बाडी बिल्डिंग तथा मैंस फिजिक 2023-24 प्रतियोगिता में सूरज चंद और ऋषभ चौहान मिस्टर पिथौरागढ़ चुने गए‌। विगत दिवस पिथौरागढ़ बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने बलराज एसोसिएट माइन्स और मिनरल की मदद से नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

प्रतियोगिता के बाड़ी बिल्डिंग इवेंट में सूरज चंद ने प्रथम और अशोक बुदियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अशोक ने 48 साल की उम्र में प्रतियोगिता में स्थान हासिल कर युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की। वहीं ऋषभ चौहान और शिवम ने मैंस फिजिक इवेंट में क्रमश: प्रथम व दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने का वादा किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 हजार तथा 10 प्रथम पुरस्कार के रूप में नकद दिया गया।इस आयोजन में विक्रम गिरी (सचिव) नितिन मारकाना, दीवान सिंह खोलिया (उपाध्यक्ष), सूरी सामान्त (कोषाध्यक्ष), प्रदीप कापड़ी व भैरव कापड़ी ने विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिता के मुख्य जज देहरादून से लेखराज गुरंग रहे। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रावत, हेमराज सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे।