shishu-mandir

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री

editor1
1 Min Read

शिमला। लम्बी खींचतान के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के अनुसार सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कल रविवार सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan