पिता की लाइसेंसी पिस्टल से छात्र ने खुद को मारी गोली, मौत

student suicide by bullet shots to himself भीमताल। नौकुचियाताल के पास एक 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से दुःखद मौत होने की सूचना है।…

student suicide by bullet shots to himself

भीमताल। नौकुचियाताल के पास एक 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से दुःखद मौत होने की सूचना है। मृतक भीमताल स्थित एक प्राइवेट विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर का छात्र था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विभव शर्मा ने शुक्रवार सुबह तड़के करीब तीन बजे अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को मुंह के अंदर सटाकर खुद को गोली मार ली। परिजन उसे बचाने की कोशिश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मृत्यु के कारणों की पड़ताल कर रही है। भीमताल के कोतवाल कैलाश जोशी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लगता है। मृतक पढ़ाई में काफी अच्छा था और दो भाइयों में बड़ा था। उनका परिवार मूलतः मैनपुरी यूपी का रहने वाला है।