Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Stock Market Opening Bell: लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी पर पड़ा प्रभाव, डूबे निवेशकों के ₹10.32 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: एग्जिट पोल में मोदी सरकार की केंद्र में फिर से वापसी के अनुमानों पर कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी…

Stock Market Opening Bell: एग्जिट पोल में मोदी सरकार की केंद्र में फिर से वापसी के अनुमानों पर कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 3-3 फ़ीसदी से अधिक बढ़त बनाते हुए बंद हुए थे। ओवरऑल मार्केट में जमकर खरीदारी के चलते शेयर तेजी से ऊपर चढ़े थे और निवेशकों दौलत 13,78,630.4 करोड़ रुपये बढ़ गई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अब आज मतगणना के दिन मार्केट में शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन को कई राज्यों में झटका दिख रहा है। इसका असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी है। दोनों ही 2-2 फीसदी टूट गए।

मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों पर भी चुनाव के रुझानों का असर पड़ा है। ओवरऑल देखा जाए तो निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स रेड हो गए हैं। इसके चलते आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10.32 लाख करोड रुपए घट गया है। यानी निवेशक को मार्केट खोलते ही काफी घाटा हुआ। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी 50 (Nifty 50) फिलहाल 513.10 प्वाइंट्स यानी 2.21% की गिरावट के साथ 22,750.80 और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1614.75 प्वाइंट्स यानी 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 74,854.03 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 76,468.78 और निफ्टी 23,263.90 पर बंद हुआ था।

3 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये था। आज यानी 4 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,15,59,174.70 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों 10,32,336.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड है जिसमें सिर्फ अभी तक तीन ही ग्रीन जोन में आए हैं। आज सन फार्मा, नेस्ल और एचयूएल ही ग्रोन जोन में है। वहीं दूसरी तरफ एसबीआई, एनटीपीसी और एलएंडटी में आज सबसे तेज गिरावट है।

63 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2889 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 703 शेयर काफी मजबूती बनाए हुए हैं तो वहीं 2065 शेयर पर गिरावट दर्ज की गई है और 121 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा 63 शेयर एक साल के हाई और 44 शेयर 1 साल के निचले स्तर पर आ गए हैं । वहीं 60 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 77 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।