सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी कल अल्मोड़ा जिले के भ्रमण पर

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानि 21 फरवरी शनिवार को जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर आ रहे है।सीएम धामी कल अपने निर्धारित कार्यक्रम…

pushakar singh dhami

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानि 21 फरवरी शनिवार को जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर आ रहे है।सीएम धामी कल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से आर्मी हेलीपैड, निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे।

25


हेलीपैड पर पहुंचने के बाद सीएम धामी कार से वो विधायक प्रमोद नैनवाल के भतरोंजखान स्थित आवास में विधायक के भाई सतीश नैनवाल के आ​कस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और ढाढस बधाने जाएंगे।


इसके बाद सीएम शाम को 4:40 बजे पुनः निगराली (भिकियासैंण) जाएंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।