पीजी कालेज रानीखेत के अभिषेक ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा

रानीखेत । रानीखेत के राजकीय महाविद्यालय के शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने संगीत विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के निर्देशन में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण…

Screenshot 2026 02 20 20 41 26 24 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

रानीखेत । रानीखेत के राजकीय महाविद्यालय के शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने संगीत विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के निर्देशन में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।


उसकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डा.पीएन तिवारी ने अभिषेक को इस उपलब्धि पर बधाई देते कहा उसकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

संगीत प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी ने इसे अभिषेक की मेहनत, लगन एवं सतत साधना का परिणाम बताया और कहा उसकी यह सफलता संगीत विभाग के लिए गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय है यूजीसी नेट परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसे उत्तीर्ण कर अभ्यार्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।