एसएसजे की छात्र संघ का फैसला, छात्र हित में परिसर बंद नहीं रखने का निर्णय

एसएसजे की छात्र संघ का फैसला, छात्र हित में परिसर बंद नहीं रखने का निर्णय

अल्मोड़ा:- एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रही छात्र संघ ने छात्र हितों को ध्यान में रख परिसर बंद नहीं करने का निर्णय लिया है.


छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती व महासचिव नवीन कनवाल ने कहा कि परिसर के छात्र छात्राओं की समस्या को दूर करने के लिए छात्रसंघ लगातार प्रयास कर रही है लेकिन छात्रहितो को देखते हुए परिसर बंद नहीं करने का निर्णय लिया गया है.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


कहा कि परिसर में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के प्रयास के साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए छात्रसंघ लगातार परिसर प्रशासन से वार्ता कर रहा है.