अच्छी खबर- अब उत्तराखंड से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही मिलेगा खेल पुरस्कार

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में खेल पुरस्कार दिए जाने संबंधी नियमों में संशोधन किया जा रहा है है। जानकारी के अनुसार अब केवल उत्तराखंड राज्य की ओर से ही खेलने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं अब दूसरे राज्यों से खेलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को राज्य में खेल पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे।

new-modern

बताते चलें कि बताया कि उत्तराखंड के अनेक खिलाड़ी दूसरे राज्यों की ओर से खेलते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। इन खिलाड़ियों की वजह से दूसरे राज्यों का तो नाम हो रहा है, जबकि पदक जीतने के बाद ये खिलाड़ी उत्तराखंड के पुरस्कारों पर भी दावा करते हैं। इससे राज्य के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ी पुरस्कारों से वंचित रहते हैं। इसे देखते हुए अब खेल विभाग नियमों में बदलाव करने जा रहा है।