Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गाड़ी की स्टीयरिंग की रॉड टूटने से पलट गई सपा विधायक की एसयूवी, 50 मीटर तक घिसटती चली गई कार

निगोहा क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में रायबरेली के हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल शिव गणेश लोधी की एसयूवी की स्टेरिंग टूट जाने पर बड़ा हादसा…

निगोहा क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में रायबरेली के हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल शिव गणेश लोधी की एसयूवी की स्टेरिंग टूट जाने पर बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद तेज रफ्तार होने की वजह से एसयूवी और नियंत्रित होकर कई बार पलटी और 50 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। हादसे में एसयूवी सवार विधायक वह दो अन्य लोगों की जान बाल बच गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


विधायक राहुल शिव गणेश लोधी के मुताबिक वह लखनऊ से रायबरेली लौट रहे थे। उनके साथ रायबरेली के घंटाघर निवासी करण लोधी व रामदुलारे थे। सुबह 11:00 बजे मस्तीपुर गांव में श्री राम ऑटो सर्विस सेंटर के पास अचानक उनकी एसयूवी की स्टीयरिंग की रॉड टूट गई चालक का नियंत्रण खो गया जिसकी वजह से सव अनियंत्रित हो गई और एक होटल के पास कोई चार बाइक को टक्कर लग गई।


मौके पर मौजूद ग्रामीण राम सजीवन और नौमीलाल ने बताया कि हादसा देखकर लोग घबरा गए। पुलिस को घटना की जानकारी देकर एसयूवी से विधायक व दो अन्य को किसी तरह निकाला गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से एसयूवी को सड़क किनारे करवाया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है।


विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस हादसे के बारे में सूचना दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि लखनऊ से रायबरेली जाते समय मेरी स्टीयरिंग की रोड टूट गई जिसकी वजह से सव पलट गई ईश्वर की कृपा से वह बड़ों के आशीर्वाद से और शुभचिंतकों की दुआओं से मैं और मेरी पूरी टीम सुरक्षित है। घटना में किसी राहगीर को भी चोट नहीं आई है।