shishu-mandir

ड्यूटी के दौरान हुई सैनिक की मौत, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा: भनोली तहसील के पपोली निवासी एक सैनिक की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मौत हो गई। वह असम के गोहाटी में तैनात थे |
सैनिक का पार्थिव शरीर को पपोली गांव लाया गया और रामेश्वर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर सिख रेजीमेंट अल्मोड़ा के जवानों ने जवान को अंतिम सलामी दी।
विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत पपोली निवासी उमेद सिंह (21) नाइन कुमाऊं रेजीमेंट में वर्तमान में आसाम के गुहाटी में तैनात थे। छह मार्च को डयूटी के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। सैनिक का शव शनिवार को देर शाम पपोली गांव पहुंचा। शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शाम आठ बजे रामेश्वर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

new-modern
gyan-vigyan