Surya Grahan 2024: आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने कब लगेगा सूतक काल और कौन सी राशि होगी प्रभावित

Smriti Nigam
3 Min Read

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में 8 अप्रैल यानी आज रात को दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्या के दिन लग रहा है और इसमें कई दुर्लभ संयोग बना रहा है। 

Solar Eclipse Time in India: 8 अप्रैल सोमवार को सोमवती अमावस्या के मौके पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आज रात लगेगा या पूर्ण सूर्य ग्रहण है और पांच दशकों से ज्यादा समय में लगे सूर्य ग्रहण में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है क्योंकि हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि सोमवर्ती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण में सूतक काल के चलते स्नान दान करना है या नहीं तो आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के समय, सूतक काल, शुभ-अशुभ प्रभाव समेत सारी डिटेल्‍स

भारत में कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?

भारत के समय अनुसार 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण रात को 9:12 से शुरू होगा जो देर रात 2:22 पर समाप्त होगा। इस तरह सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।सूतक काल में पूजा पाठ शुभ कार्य करने से लेकर खाने पीने तक की मनाही होती है लेकिन सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण का सूतक काल तभी मान्य होता है जब वह नजर आए क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा। ऐसे में सोमवती अमावस्या पर किए गए स्नान दान पूजा पाठ पितरों की आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले दान पूर्ण पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप , पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। अमेरिका के कुछ राज्‍यों में तो सूर्य ग्रहण के चलते अंधेरा छा जाएगा।

सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव

यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लिहाजा इसका सूतक काल भी यहां मान्‍य नहीं होगा। हालांकि ज्‍योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशि वाले लोगों पर शुभ-अशुभ असर हो सकता है। यह सूर्य ग्रहण वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए शुभ फल दे सकता है। वहीं मेष, वृश्चिक, कन्या, कुंभ और धनु राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

TAGGED: , ,