Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Viral Video:शादी में पंडित के मंत्रों को सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के, बोले,”मंत्रों का मजाक है यह”

Pandit Ji Wedding Video Viral: फिल्मी गाने गाकर शादी करवाते पंडित जी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिस पर अब लोग अपनी…

Pandit Ji Wedding Video Viral: फिल्मी गाने गाकर शादी करवाते पंडित जी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिस पर अब लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग पंडित जी को ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ लोग इस परंपरा का अपमान भी कह रहे हैं।

Pandit Ji Wedding Video Viral: किसी भी शादी में पंडित का रोल बेहद अहम होता है। अगर पंडित जी मंत्र उच्चारण की जगह फिल्मी गाने गाने लगे तो हंसी आने लगती है। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसे ही पंडित का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी के दौरान मंत्रों की जगह फिल्मी गाने गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने उनके इस वीडियो पर अब अपनी नाराजगी व्यक्त की है। शादी कराते पंडित की वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोगों की अब जमकर प्रतिक्रिया आ रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वीडियो में पंडित शादी के दौरान सात वादे गाने गाकर बता रहे हैं जिन्हें सुनने के बाद लोग हंस रहे हैं लेकिन सबका कहना है की शादी एक महत्वपूर्ण और धार्मिक कार्य होता है इसे कॉमेडी ना बनाया जाए।

शादी के दौरान मौज मस्ती करते पंडित जी और दूल्हा दुल्हन के वीडियो वायरल हो रहा हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे शादी के दौरान पंडित द्वारा गाना गाने का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन लोग इस पर अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं।

X यूजर @divya_gandotra ने लिखा कि,”शादी विवाह का यह तरीका ठीक नहीं है। पंडित जिस तरह से मंत्रों का मजाक उड़ा रहे हैं, बेहद शर्मनाक है। ऐसा लगता है, जैसे वह शास्त्रों में पारंगत नहीं हैं या केवल वायरल होने के लिए यह सब कर रहे हैं।”एक अन्य यूजर ने लिखा कि,” अब सबको फेमस होना है, इसके लिए चाहे खुद का और धर्म का ही मजाक क्यों न उड़ाना पड़े?”

एक यूजर ने लिखा कि,” ऐसे लोगों ने ही परम्पराओं का मजाक बनाया हुआ है।” एक यूजर ने लिखा कि,” यह आधुनिक युग के पंडित हैं और काफी अपडेटेड हैं।”एक यूजर ने लिखा कि,” अपने ही हाथों अपने धर्म का मजाक बनाना इसको ही कहा जाता है। बाद में दूसरों पर धर्म का मजाक करने और बदनाम करने का आरोप लगाएंगे।”