तो 108 सेवा के कर्मचारियों के रोजगार पर मंडराए संकट के बादल,संचालन कंपनी बदले जाने की सुगबुगाहट से आशंकित हुए कर्मचारी

डेस्क:- 10 सालों से प्रदेश में आकस्मिक सेवाओं के दौरान मरीजों की सहायता करने वाली 108 सेवा के दौरान मरीजों को उपचार पहुंचाने वाले 108…

ambulence media source
ambulence media source

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेस्क:- 10 सालों से प्रदेश में आकस्मिक सेवाओं के दौरान मरीजों की सहायता करने वाली 108 सेवा के दौरान मरीजों को उपचार पहुंचाने वाले 108 सेवाओं के कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी के संकट छाने की संभावना बढ़ने लगी है। करीब 800 से ज्यादा कर्मचारियों के सामने रोजगार पर खतरा मंडरा गय है। 108 के संचालन के लिए कम्पनी बदले जाने से कर्मचारी अपने भविष्य के प्रति आशंकित हैं। क्योंकि अब कर्मचारियों को जीवीके कम्पनी से नोटिस मिलने शुरू हो गए हैं। नोटिस में 30 अप्रैल के बाद काम न करने के ​आदेश हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने जीवीके की जगह 108 का संचालन कैम्प संस्था को सौंप दिया है। जो पहली मई से प्रदेश में 108 आपातकालीन सेवा का संचालन करेगी। आहट को लेकर 108 के कर्मचारियों ने सरकार से
रोजगार छीनने से बचाने के लिए प्रयास करने की मांग करते हुए नई संचालन संस्था में कर्मचारियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग कर रहे हैं साथ ही उन्होंने 24 अप्रैल को प्रदर्शन करने की चेतावनी करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि इस कंपनी में कई कर्मी 10 साल से काम कर रहे हैं भविष्य के सुरक्षित होने की उम्मीद कर रहे कर्मचारियों को आए दिन कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बजट के अभाव में कई बार संचालन बंद रखने और वेतन नहीं मिलने की दिक्कते भी सामने आती रही है। अब संचालन के लिए नई संस्था का गठन होने पर कर्मचारियों के अपने रोजगार के प्रति आशंका पैदा होने लगी है।