Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

21 ग्राम स्मैक और बिना नंबर की स्कूटी के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी…

Smack smuggler arrested with 21 grams of smack and unnumbered scooter

नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20.99 ग्राम स्मैक और एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


गौला बाईपास रोड पर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को थाना बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड पर स्लॉटर हाउस के पास बने यात्री शेड में पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा।


पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अयान उर्फ आशू उम्र 21 वर्ष बताया। वह रईस हलवाई वाली गली मोहम्मदी चौक बनभूलपुरा का रहने वाला है। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी बिना नंबर प्लेट की सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी को भी सीज कर दिया है।


आपराधिक इतिहास की हो रही जांच
बरामदगी के आधार पर बनभूलपुरा थाने में आरोपी अयान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह कांस्टेबल दिलशाद अहमद कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद यासीन शामिल रहे।

Leave a Reply