खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
देहरादून। उत्तराखंड से आने वाले मसहूर बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल आज एक दुघर्टना का शिकार हो गए हैं। वह अपने घर में ही सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। सिंगर की कोहनी टूट गई है और पसलियों, सिर पर भी गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ के ऑपरेशन की सलाह दी है।
सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बताते चलें कि जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।