चांदी 28000 और सोना ₹4000 हुआ सस्ता, शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को इन कीमती धातुओं की कीमत में फिर…

n6997987661770300619268c3e5ae892f98d3c5d1138a3fe50abb3215c26d9c6e2835233d3f8e0a3a3f5918

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को इन कीमती धातुओं की कीमत में फिर से भारी गिरावट देखने को मिली जिसके बाद चांदी के दाम 28000 रुपए तक काम हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि 24 कैरेट सोने का दाम 4,123 रुपए कम होकर 1,52,502 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,56,625 रुपए प्रति 10 ग्राम था।


22 कैरेट सोने का दाम 1,44,873 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,692 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,619 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,377 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।


वही सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 28,123 रुपए कम होकर 2,54,339 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,82,462 रुपए प्रति किलो था।


बताया जा रहा है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.13 प्रतिशत कम होकर 1,51,318 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8.53 प्रतिशत कम होकर 2,45,925 रुपए थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है।

सोने की कीमत 1.28 प्रतिशत कम होकर 4,887 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 7.42 प्रतिशत की कम होकर 78 डॉलर प्रति औंस पर थी।


भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ।

Leave a Reply