BSNL में नौकरी का मौका टेलीकॉम और फाइनेंस वालों के लिए आई खुशखबरी, जानें पूरी डिटेल

टेलीकॉम में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ कम…

टेलीकॉम में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं फाइनेंस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार का सीए या सीएमए पास होना जरूरी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है और अधिकतम आयु 30 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

बीएसएनएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं आवेदन के अंतिम तारीख 7 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे तक बताई जा रही है। अगर आवेदन फार्म में कोई गलती है तो उम्मीदवार 8 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच में सुधार कर सकते हैं।


इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में तय कटऑफ अंक लाने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल रहेंगे, उन्हें सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर नियुक्ति मिलेगी।


इस भर्ती में चयन होने वाले अभ्यर्थियों को बीएसएनएल के पे स्केल-3 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को हर महीने करीब 24,900 रुपये से लेकर 50,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी के नियमों के मुताबिक अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जा सकता है।


आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जायें , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।