Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एक अध्ययन में हुआ शॉकिंग खुलासा , सुबह ब्रश ना करने से हो सकता है आंत का कैंसर

हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है हमारे दांत। इसके बाद भी कई लोग अपने दातों की ओर ध्यान नहीं देते। वही एक अध्ययन में…

हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है हमारे दांत। इसके बाद भी कई लोग अपने दातों की ओर ध्यान नहीं देते। वही एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि सुबह के समय ब्रश ना करने से आंत का कैंसर हो सकता है। दरअसल, अमेरिका में फ्रेड हचिंसन कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने पाया कि खराब मौखिक स्वच्छता से मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शोधकर्ताओं ने 200 आंत कैंसर के मामलों का मूल्यांकन करने के बाद पाया कि आधे ट्यूमर में सूक्ष्म जीव मौजूद थे। जो रोगाणु मुंह के जरिए निचली आंत तक गए हुए थे। एक अध्ययन के मुताबिक, मसूड़ों और दांतों में सूजन होने के साथ ही हृदय रोग और पाचन संकट के बीच संबंध पाया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि मुंह में कुछ प्रकार के बैक्टीरिया का होना तो वैसे आम बात है। लेकिन यदि सुबह के समय नियमित रूप से ब्रश करके साफ न किया जाए, तो वह बड़ी आंत तक पहुंच सकते हैं।

जिसके बाद कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। मुंह के रोगाणु कैंसर को आगे बढ़ाते हैं और यह समय के साथ घातक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि, मुंह की बिमारियों का असर शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दांतो की मुंह की सफाई करना बहुत जरूरी होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी उम्र के लोगों को हर सुबह दांतों को ब्रश करने और फ्लॉस करना चाहिए। इसके अलावा दांतों की किसी भी तरह की समस्या के लिए दंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए।