shishu-mandir

देवभूमि के दो लाल बार्डर पर शहीद(shaheed), सीएम ने जताया गहरा दुख

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ सहयोगी:02मई— देवभूमि के दो लाल देश रक्षा में शहीद(shaheed) हुए हैं जम्मू कश्मीर बॉर्डर में पाकिस्तानी गोलाबारी में यह दोनो शहीद हुए। दोनो पिथौरागढ़ के रहने वाले है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जवानों की शहादत से उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी जवानों के निधन पर गहरा शोक जताया है।

see it

सूत्रों की जानकारी के अनुसार यह जवान जम्मू कश्मीर के बारामुला के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद(shaheed) हुए। इनकी पहचान नायक शंकर सिंह मेहरा व गोकर्ण सिंह के रूप में हुई है। दोनों जवान कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। 

शहीद(shaheed) सैनिक नायक शंकर सिंह मेहरा अपने पीछे परिवार में पत्नी इंदिरा मेहरा और 6 वर्षीय पुत्र हर्षित को छोड़ गए हैं। शहादत की खबर मिलने पर परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है। वह गंगोलीहाट के नाली गावं के रहने वाले थे। 2009 में वह सेना में भर्ती हुए थे।

must read it

वही जबकि उत्तराखंड ने अपने एक और लाल  शहीद हवलदार गोकर्ण सिंह को भी खोया है। शहीद गोकर्ण भी पिथौरागढ़ जिले ही निवासी हैं वह भी आज पाकिस्तानी की तरफ से हुई गोलाबारी में शहीद हो गए हैं।शहीद गोकर्ण मुनस्यारी तहसील के नापड गांव के रहने वाले हैं। 

शहीद(shaheed) के तीन पीढ़ी रही देश सेवा में दादा, पिता, भाई है सेना में

गर्व मिश्रित शौर्यगाथा यह है कि  शंकर सिंह शहीद (shaheed) के पिता और दादा ने अपना पूरा जीवन बतौर सैनिक देश की सेवा में समर्पित किया। दादा भवान सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के समय वीरता के साथ लड़े और स्वतंत्र भारत में सेवानिवृत्त होकर घर लौटे।

 

उसके बाद उनके पुत्र मोहन सिंह और तीसरी पीढ़ी में मोहन सिंह के पुत्र शंकर सिंह ने देश सेवा का रास्ता चुना और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद (shaheed) शंकर सिंह का छोटा भाई नवीन सिंह -7 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हैं।

शंकर सिंह का 6 साल का एक बेटा है जो हल्द्वानी के एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी की क्लास में पड़ता है। वह एक वर्ष पूर्व ही अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में शिफ्ट हुए थे। इन दिनों लॉक डाउन के चलते उनके बच्चे गांव में ही हैं।

शहीदों(shaheed) की शहादत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ जनपद निवासी 21 कुमाऊं रेजीमेन्ट के हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह की शहादत(shaheed) को नमन किया है।

उन्होंने गहरा शोक जताते हुए कहा कि कि एक ओर हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का दुख भी है। ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों के साथ है इस दुख में शहीद(shaheed) परिवार अकेला नहीं है।