सेवानिवृत्ति पर मुख्य उद्यान अधिकारी व कर्मचारी को दी विदाई

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह व कार्यालय को चतुर्थश्रेणी कर्मचारी चिंतामणी पांडे को उनका सेवानिवृत्ति पर भावभीनि विदाई दी गई | कर्मचारियों ने उनके दीर्घ जीवन व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की | वक्ताओं ने मुख्य उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह की कार्यकुशलता व मृदु व्यवहार की सराहना की साथ की एक कर्मचारी के रूप में चिंतामणि पांडे को भी कार्यकुशल व व्यवहार कुशल बताया | इस मौके पर सेवानिवृत्त सीएचओ हितपाल सिंह ने कार्यकाल के दौरान साथी कर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया | इस दौरान नवागंतुक मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे का भी स्वागत किया | इस मौके पर पूर्व उपनिदेशक कृष्ण रंजन जोशी, ब्रजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार त्यागी, चेतन भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह मेहरा सहित विभाग के अनेक कार्मिक मौजूद थे |