Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान की हार्ट अटैक से मौत

लखनऊ में रहने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान (61)के निधन की खबर आ रही है। कमाल खान टेलीविजन चैनल एनडीटीवी से जुड़े…

लखनऊ में रहने वाले उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान (61)के निधन की खबर आ रही है। कमाल खान टेलीविजन चैनल एनडीटीवी से जुड़े थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कोरोना का कोहराम 24 घंटे में भारत में 2.64 लाख नए केस,315 ने तोड़ा दम


आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।लखनऊ में आवास में उनको हार्ट अटैक आया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमाल खान जनसरोकारों की पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे, और उन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत के राष्ट्रपति के हाथों से गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान दिया गया था।

विधानसभा चुनाव 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में सपा,आरएलडी गठबंधन की पहली लिस्ट हुई जारी

कमाल खान लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह लम्बे समय से एनडीटीवी न्यूज़ चैनल के साथ जुड़े थे,वर्तमान में वह एग्जीक्यूटिव एडिटर का पद संभाल रहे थे। अपनी विशिष्ट शैली के कारण वह बहुत पसंद किए जाते थे। सोशल मीडिया में भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग थी। कमाल खान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख का इजहार किया है।