विधानसभा चुनाव 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में सपा,आरएलडी गठबंधन की पहली लिस्ट हुई जारी

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा,आरएलडी गठबंधन ने पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। आज गुरूवार शाम जारी हुई 29 विधानसभा की सूची में 10 सपा…

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा,आरएलडी गठबंधन ने पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। आज गुरूवार शाम जारी हुई 29 विधानसभा की सूची में 10 सपा के और 19 आरएलडी के उम्मीदवार हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


सपा और राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवारो की दूसरी लिस्ट शीघ्र ही जारी होने की उम्मीद हैं।​ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटो पर अभी सहमति नही बन पाने के कारण उम्मीदवारो की घोषणा नही की गई हैं।


आज घोषित हुई लिस्ट में साहिबाबाद सीट से सपा के अमरपाल शर्मा, मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा,धौलाना सीट से सपा के असलम चौधरी, लोनी सीट से रालोद के मदन भैया, हापुड़ सीट से रालोद के गजराज सिंह, जेवर सीट से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना,बुलंदशहर सीट पर भी रालोद के हाजी युनूस, स्याना सीट पर रालोद के दिलनवाज खान, खैर सीट पर रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, कौल सीट पर सपा के सलमान शाहिद के नाम शामिल हैं।


यहा देखें सूची

क्रमांकविधानसभा सीटप्रत्याशी का नामराजनीतिक दल
1 साहिबाबाद  अमरपाल शर्मा    सपा

2.    
मोदीनगर           सुदेश शर्मा        रालोद
3 धौलाना  असलम चौधरी   सपा
4 लोनी         मदन भैया    रालोद
  5हापुड़ गजराज सिंह   रालोद
6.       जेवर         अवतार सिंह भड़ाना  रालोद
7.         बुलंदशहर  हाजी युनूस           रालोद
8.         स्याना       दिलनवाज खान       रालोद
9.              खैर भगवती  प्रसाद सूर्यवंशी रालोद
10 .             कौल    सलमान शाहिद     सपा
11. अलीगढ़   जफर आलम             सपा
12.  सादाबाद   प्रदीप चौधरी गुड्डू          रालोद
13.      छाता        तेजपाल सिंह        रालोद
14 .गोवर्धन  पीतम सिंह                रालोद
15. बल्देव     बबीता देवी            रालोद

16.      
आगरा कैंट  कुंवर सिंह वकील सपा
17.आगरा देहात  महेश कुमार जाटव    रालोद
18. फतेहपुर सीकरी  ब्रिजेश कुमार चाहर   रालोद
19. खैरागढ़      रौतान सिंह            रालोद
20. बाह          मुधसूदन शर्मा       सपा
21.   कैराना    नाहिद हसन         सपा
22.   शामली    प्रसन्न चौधरी        रालोद
23. चरथावल  पंकज मलिक    सपा
24.      पुरकाजी       अनिल कुमार  रालोद
25. खतौली   राजपाल सिंह सैनी रालोद
26.नहटौर   मुंशी राम        रालोद
27. किठौर         शाहिद मंजूर    सपा
28. मेरठ     रफीक अंसारी    सपा
29. बागपत      अहमद हमीद       रालोद