अल्मोड़ा: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

Self remembered on Jayanti Rajiv Gandhi, राजीव गांधी

अल्मोड़ा, 20 अगस्त 2020 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठि का आयोजन किया गया. कांग्रेसजनों ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने मत प्रयोग करने की आयु सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष कर युवाओं को मताधिकार प्रदान किया. ताकि वह देश के प्रति और जिम्मेदार व सशक्त बन सके.

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर प्रौद्योगिकी का जनक माना जाता है. स्व. गांधी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता. उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया बल्कि भारत में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.

राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था की नींव रखने का श्रेय भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को जाता है. उन्होंने कहा कि स्व. गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था मजबूत नहीं होगी तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता.

उनियाल ने कहा कि स्व. गांधी ने अपने कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार किया. 21 मई 1991 को हुई हत्या के एक साल बाद स्व. राजीव गांधी की सोच को तब साकार किया गया जब 1992 में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतीराज व्यवस्था का उदय हुआ और 24 अप्रैल 1993 से पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई, जो कि स्व. राजीव गांधी की ही देन है.

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष किरन साह, भूपेन्द्र भोज, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, तारा चन्द्र जोशी, अमर बिष्ट, संजय दुर्गापाल, राजेन्द्र बोरा, महेन्द्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डेय, वैभव पान्डेय, वकुल साह, मुकेश नेगी, तारु तिवाड़ी, अम्बीराम, गोपाल भट्ट, विपुल कार्की, राहुल खोलिया, पूरन सिंह बिष्ट, अरविन्द रौतैला, संदीप बिष्ट, गोपाल सिजवाली, हिमांशु आर्या, पंकज जोशी, बसन्त बिनवाल, दिनेश जोशी, करन कुमार, दिनेश गोस्वामी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, गोपाल गुरुरानी, नरेन्द्र कुमार,विश्वास टम्टा, मनीष टम्टा, कुलदीप रावत, अमित कुमार, कमल कोरंगा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे.