पिथौरागढ़: सदभावना दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस

UTTRA NEWS DESK
1 Min Read

Rajiv Gandhi birthday celebrated as Sadbhavna Divas, राजीव गांधी

Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 20 अगस्त 2020 पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदभावना दिवस के रूप में मनाया।

holy-ange-school

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर ने प्राथमिक विद्यालय बिण के प्रांगण में पौधरोपण कर ‘पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने राजीव गांधी के देश के लिए कार्यों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ezgif-1-436a9efdef

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर व युंका जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि देश में स्व. राजीव गांधी ने ही सूचना क्रांति का आगाज किया। उन्होंने देश के युवाओं को 18 साल में मताधिकार का हक दिया और महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की।

प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी व दिनेश बिष्ट ने कहा राजीव गांधी ने अंत समय तक देश को एकजुट करने के हरसंभव प्रयास किये।

कार्यक्रम में हीरा सिंह बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, शुभम बिष्ट, नरेंद्र सौन, प्रकाश देवली, खीमराज जोशी, जीवन वल्दिया, संतोष गोस्वामी, हयात चंद, जावेद खान, योगेश नगरकोटी, मुकेश पंत, पारस सिंह, ललित कुमार व कमलेश कसनियाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Joinsub_watsapp