Almora- कृषि वैज्ञानिक व लेखक डॉ0 रमेश सिंह पाल हुए सम्मानित

दिल्ली। दिल्ली स्थित ‘कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अल्मोड़ा शहर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व लेखक डॉ रमेश सिंह पाल को सम्मानित किया गया। डॉ…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। दिल्ली स्थित ‘कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अल्मोड़ा शहर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व लेखक डॉ रमेश सिंह पाल को सम्मानित किया गया। डॉ पाल को यह सम्मान उनके कार्यक्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियो तथा उनके उत्कर्ष लेखन के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार द्वारा पंजीकृत प्रधानमंत्री आत्म-निर्भर भारत अभियान संगठन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में डॉ पाल को यह सम्मान प्रधान किया गया।

राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम एवं रमेश चन्द्र रत्न, अध्यक्ष, यात्री सेवा समिति, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) भारत सरकार ने सम्मान के तौर पर एक स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट डॉ पाल को भेंट किया। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आत्म-निर्भर भारत अभियान संगठन ने देश भर की 75 हस्तियों को सम्मानित किया। यह सभी लोग वो है, जो अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे है तथा प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद कर रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सम्मानित होने वालों में देश में कार्यरत वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, लेखक, कलाकार व पत्रकार शामिल रहे। डॉ रमेश सिंह पाल ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री आत्म-निर्भर भारत अभियान संगठन की पूरी टीम व कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त किया है।