shishu-mandir

अन्तरिक्ष विज्ञान पर कार्यशाला का आज होगा आयोजन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

रामनगर। उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र यूसेक और इसरो से जुड़े भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान की ओर से बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। कार्यशाला में उत्तराखंड में प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में अन्तरिक्ष प्रौद्यौगिकी की भूमिका पर रोशनी डाली जाएगी।

new-modern
gyan-vigyan

कार्यशाला में चन्द्रयान मिशन से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो डॉ. प्रकाश चौहान मुख्य अतिथि होंगे। जो भारत के चंद्रयान मिशन से जुड़े अन्तरिक्ष वैज्ञानिक हैं। इसके अलावा उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक डॉ. एमपीएस बिष्ट सहित अन्य वैज्ञानिक कार्यक्रम में पहुचेंगे। इस दौरान यूसेक और इसरो से जुड़े वैज्ञानिक विद्यार्थियों से रूबरू होंगे।

कार्यशाला में इंटर कॉलेजों व महाविद्यालय के छात्रों के अलावा वन विभाग के कार्मिक, नेचर गाइड और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम गैस गोदाम रोड स्थित नगरपालिका सभागार में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। नगर में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम के जरिये भारत में अन्तरिक्ष तकनीक के अहमियत की जानकारी मिल सकेगी।