shishu-mandir

अधिकारियो की कमी- शिक्षा विभाग अफसरों को दे सकता है दो साल का सेवा विस्तार

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में सबसे बड़ी कर्मचारी संख्या वाला विभाग भी अब कर्मचारियों/अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग अफसरों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दे सकता है। जानकारी के अनुसार इस साल ही 23 शिक्षा अफसर रिटायर हो रहे हैं वहीं 2025 तक 50 से ज्यादा अफसरों के रिटायर होने की वजह से सरकार इस व्यवस्था पर विचार कर रही है।

new-modern
gyan-vigyan

बता दें कि विभाग में बड़ी संख्या में शीर्ष अधिकारी रिटायर हो रहे हैं, वहीं फीडिंग कैडर में उच्च पदों के लिए पात्र अधिकारियों की संख्या बहुत कम है है। ऐसे में अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए फौरी उपाय के रूप में सेवा विस्तार पर विचार किया जा रहा है। अफसरों की भावी कमी को देखते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह ने अधिकरियों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है।

saraswati-bal-vidya-niketan