कोरोना के हाहाकार के बीच पिथौरागढ़ में सातूं-आठूं पर्व शुरू

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ में सातूं-आठूं पर्व शुरू

Screenshot-5

पिथौरागढ़। जनपद में सोमवार को सातूं-आठूं पर्व की शुरूआत हो गई। जगह-जगह महिलाओं ने धान के पौधों से गमरा अर्थात पार्वती की प्रतिमा तैयार की और पारंपरिक खेल गाते हुए उन्हें निर्धारित घरों में लाया गया।

holy-ange-school

कोरोना वायरस का असर सातूं-आठूं पर्व पर साफ दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय में ही रामलीला मैदान में होने वाला बड़ा आयोजन इस बार नहीं दिखाई पड़ रहा है, जबकि पिछले वर्षों तक पर्व शुरू होते ही रामलीला मैदान में लोगों खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ती थी। इसके बावजूद जगह-जगह सातूं-आठूं के गीत गुंजायमान हो रहे हैं।

ezgif-1-436a9efdef


हालांकि ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह गमरा लाने के अवसर पर महिलाएं जुटीं और खेल लगाते हुए सबकी उन्नति की कामना की, जबकि मुख्यालय सहित कई जगहों पर महिलाओं ने गमरा लाने के बाद भजन-कीर्तन कर पर्व मनाया। मंगलवार को मेहसर यानि भगवान शिव की प्रतिमा बनाकर पार्वती के साथ स्थापित की जाएगी। और कुछ दिनों तक देर शाम तक पारंपरिक गीत गुंजायमान रहेंगे।

उत्तराखण्ड और देश विदेश की खबरों से जुड़े रहने के लिये हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp