ताकुला के पनेर गांव में हुआ स्वच्छता जागरुकता अभियान का समापन,साफ सफाई का लिया संकल्प

लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान का समापन पनेर गांव में किया गया। इस अवसर पर जागरूकता गोष्ठी के साथ ही…

Screenshot 2026 05 12 17 58 33 95 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान का समापन पनेर गांव में किया गया।


इस अवसर पर जागरूकता गोष्ठी के साथ ही गांव में स्वच्छता रैली आयोजित की गई। लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने बताया कि वह अभियान 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किया गया था।


18 दिन तक चले इस स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत ताकुला क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायत के 28 स्थान व शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियां, रैली, चित्रकला प्रतियोगिता व कठपुतली कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया।


साथ ही जगह-जगह बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारीकरण किया गया। स्वच्छता को आदत में शुमार कर कूड़ा, कूड़ादान में ही डालने का संकल्प लिया गया।


स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में पंचायत प्रति निधियों, वन पंचायत सद्स्यों, संसाधन पंचायत के पधाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सद्स्यों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान शीला शीला आर्या, तारा नयाल, भावना आर्या, अंजू देवी, कनिष्ठ प्रमुख निर्मल नयाल, संसाधन पंचायत की पूजा बिष्ट, रेनू आर्या, चंपा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हंसा भंडारी, आशा देवी, सपना वर्मा, सरपंच दुर्गा लोहनी, भावना लोहनी, हरक सिंह, कविता आर्या, दीप्ति भोजक,अशोक भोज, पूजा, चंपा मेहता, रीता लोहनी, हंसी पंत, लता रोतेला, मोहन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।