विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में पंजीकरण की तिथि 30 जून तक बढ़ी

देहरादून। उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रदेश सरकार की नई पहल, समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की तिथि को 30…

देहरादून। उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रदेश सरकार की नई पहल, समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की तिथि को 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बताते चलें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं इनसे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया गया है कि इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। इससे दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी होने की वजह से सभी छात्र-छात्राओं को एक समान अवसर मिलेंगे।