shishu-mandir

सपा के निकाय चुनाव प्रभारी की पत्रकार वार्ता : कहा भाजपा कांग्रेस ने किया प्रदेश को बर्बाद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। निकाय चुनाव में सपा के उत्तराखण्ड प्रभारी सुभलेष यादव ने यहा प्रेस वार्ता में भाजपा और कांग्रेस पर बारी बारी से प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया।

पार्टी प्रत्याशी अर्जुन सिंह भाकुनी के चुनाव प्रचार में यहा पहुचे श्री यादव ने कहा कि दोनो ही दलों को जनता बारी बारी से देख चुकी है। और लोगों की समझ में आ रहा है कि दोनो दल प्रदेश के लोगों का भला नही कर सकते। आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर 2017 के उत्तराखण्ड के विधानसभा चुनावों में लोगों से झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की। और अब उन्हे जनता की कोई फिक्र ही नही है। 

उन्होने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से 4 वर्ष से अधिक के समय में सरकार ने कुछ नही किया। एक सर के बदले दस सर लाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री अब मौन साधे बैठे है। जबकि सरहद पर हमारे जवान शहीद हो रहे है। दूसरी उपलब्धि बताते हुए उन्होने कहा​ कि नोटबंदी और जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन सिंह भाकुनी ने कहा कि यदि जनता उन्हे विजयी बनाती है तो वह उनका उम्मीदवार नगर को एक आदर्श नगर बनाने में कोई कोर कसर बांकी नही रखेंगे। साफ पेयजल, गडढा मुक्त सड़के, साफ सुधरा नगर बनाने को उन्होने अपनी प्रा​थमिकता बताया।

प्रेस वार्ता में उनके साथ जिलाध्यक्ष रमेश सनवाल, संजीव यादव, राम प्रकाश सिंह, अविनाश ऋषिपाल, हरीश जोशी, पनीराम, इंदर कुमार, मंसूर अहमद, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।