Salt by-election- कांग्रेस प्रभारी के निर्देशन में कांग्रेस ने बनाई रणनीति

सल्ट/अल्मोड़ा, 3 अप्रैल 2021- कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Salt by-election चुनाव रणनीति तेज कर दी है। सल्ट उपचुनाव (Salt…

सल्ट/अल्मोड़ा, 3 अप्रैल 2021- कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Salt by-election चुनाव रणनीति तेज कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सल्ट उपचुनाव (Salt by-election) को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव द्वारा ली गई बैठक में कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पहुँचकर भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुँचाने की बात कही।

कांग्रेस ने सल्ट विधान सभा को ज़ोन व सेक्टर में बाँट कर ज़िम्मेदारी तय कर दी है। कांग्रेस उत्तराखण्ड प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

यह भी पढ़े..

salt by-election: मतदान कार्मिकों का हुआ द्वितीय रैण्डमाइजेशन

सल्ट उपचुनाव (Salt by-election) को लेकर बैठक प्रातः 11.00 बजे से लेकर सायं 7.00 बजे तक चली जिसमें महिला कांग्रेस कांग्रेस के समस्त फ़्रंटल संगठन, आई टी सेल को चुनाव के दिशा निर्देश जारी कर दिए।

यह भी पढ़े..

Corona update- उत्तराखंड में आज 439 और अल्मोड़ा में 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि

चुनाव में स्वयं प्रभारी देवेन्द्र यादव कांग्रेस टीम के साँथ जुटे हुए है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भीषण महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, हर दिन डीज़ल, तेल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतों बढ़ोतरी होने से जनता परेशान है।

Salt by-election

प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक बार फिर बिजली दरों में 16.5% की बढ़ोतरी के प्रस्ताव से भाजपा सरकार ने जनता को दिखा दिया कि भाजपा जनविरोधी है जिसका जवाब जनता कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को भारी मतों से जीता कर देगी।

प्रभारी देवेन्द्र यादव के साथ रणनीति बनाने में सह प्रभारी राजेश धर्माणि, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टमटा, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, जोत सिंह बिष्ट, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, हरीश धामी, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप, नारायण पाल समेत फ़्रंटल संगठन व आइ०टी० सेल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw