Salt by-election- कैबिनेट मंत्री यशपाल व धन सिंह ने सल्ट में डाला डेरा

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 31 मार्च 2021- भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सल्ट विधानसभा के उपचुनाव (Salt by-election) को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं धन सिंह रावत को तैनात कर दिया है।

new-modern

यह भी पढ़े…

Salt by-election: यूकेडी प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन निरस्त, पढ़ें पूरी खबर

Salt by-election

दोनों मंत्री सल्ट विधानसभा में डेरा डाले हुए हैं। इनके साथ ही बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज भी क्षेत्र में मौजूद हैं।

बुधवार को मछोड़ मंडल के 6 बूथों में कैबीनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जनसम्पर्क किया। उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी के Salt by-election मे विधायक प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमेशा ही भाजपा को पूरा सहयोग दिया है और केन्द्र और राज्य में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनवाई है।

यह भी पढ़े…

Almora- फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का मामला आया सामने, प्रधानाध्यापक को जारी किया गया नोटिस

Salt by-election: व्यय प्रेक्षक ने नोडल-प्रभारी अधिकारियों की ली बैठक, दिए यह दिशा-निर्देश

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे Salt by-election मे इस विधानसभा के प्रत्येक मतदाता के पास जाकर उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत करायें। इस अवसर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ, मंडल अध्यक्ष मछोड़ हरीश कोटिया, मण्डल महामंत्री सुभाष बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य मोहित नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा हरि राम आर्य, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नरेंद्र नेगी, उत्तम सिंह, धन राम, हरीश राम, मोहन राम आदि उपस्थित रहे।


वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्याल्दे में मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के अनुशासित कार्यकर्ता सल्ट विधानसभा के इस उपचुनाव (Salt by-election) में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने में दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास की है और क्षेत्रीय जनता का हमें भरपूर स्नेह प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना एक लोकप्रिय विधायक थे और क्षेत्रीय जनता उनसे काफी स्नेह रखती थी। पार्टी नेतृत्व ने जनता की इच्छा को देखते हुए रायशुमारी के बाद ही उनके भाई महेश जीना को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

जिला मीडिया सह प्रवक्ता संदीप भोज ने बताया कि पार्टी के संगठन नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य कैबिनेट मंत्रियों के सल्ट विधानसभा में प्रवास एवं जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw