shishu-mandir

शव वाहन दुर्घटना अपडेट : मृतकों की संख्या 8 पहुंची

Newsdesk Uttranews
1 Min Read


लोहाघाट। लीसा डिपो के पास हुई दुर्घटना में मृतकों की संख्या 8 पहुंच गयी है। बताते चले कि चंपावत जिले के बाराकोट से शव को अंतिम संस्कार के लिये रामेश्वर घाट ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रविवार को लगभग दिन के साढ़े बारह बजे लीसा डिपो के पास हुई इस दुर्घटना में व्यापक जन हानि हुई है।

new-modern
gyan-vigyan


अभी तक प्रशासन ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है। दुर्घटना में मिरतोली बाराकोट निवासी लालमणि जोशी पुत्र बद्रीदत्त आयु 48 वर्ष, बिशन सिंह पुत्र राम सिंह 45 वर्ष, दीवान सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह आयु 31 वर्ष , कमल सिंह पुत्र इंद्र सिंह आयु 16 वर्ष, जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह आयु 60 वर्ष, दीपेश सिंह पुत्र धन सिंह आयु 16 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाने के बाद तारा दत्त जोशी पुत्र नारायण दत्त आयु 42 वर्ष और कृष्णा चंद्र जोशी पुत्र हेतराम आयु 44 वर्ष की की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
इधर राहत और बचाव कार्य जारी है। केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल घटनास्थल पर पहुंच गये है।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े

http://uttranews.com/2019/01/27/pithoragh-champaewat-motor-marg-par-shav-vahan-durghtnagrast-4-ki-maut/