अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के रिटायर्ड वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा अल्मोड़ा पेंशनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा. सुबोध पन्त (७३) की बीती देर रात अपने निवास स्थान रानीधारा में हृदयगति रूकने से मौत हो गई। डॉ. पंत अपने पीछे अपने एक बेटे व बेटी को छोड़ गये है। जबकि उनकी पत्नी रमा पंत का पूर्व में निधन हो गया था। उनका बेटा सौरभ पंत वर्तमान में बेंग्लुरु में बैंकिंग के क्षेत्र में एक उच्च पद पर कार्यरत है। जबकि बेटी सौम्या पंत पिछले करीब 10 सालों से लंदन में रहती है। वहां वह एक कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में ग्लोबल हेड के रूप में कार्यरत है। इन दिनों वह अल्मोड़ा आई हुई है। बता दे कि सौम्या ने हाल ही में मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता के एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपने लिए टॉप थर्टी में जगह बनाई थी। वर्ष 2019 में ही उन्हें कलर्स टीवी के यूके प्रेजेंट्स मिसेज इंडिया यूके के तीस फाइनलिस्ट में चुना था। डॉ. पंत रानीधारा नागरिक सेवा समिति के संरक्षक भी थे। उनके पुत्र के पहुंचने के बाद उनकी अंतिम यात्रा देर शाम विश्वनाथ घाट को निकलेगी। उनके निधन पर नगर में शोक की लहर है।
दुखद खबर: वीपीकेएएस के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुबोध पंत की हार्टअटैक से मौत, बीती रात हुआ निधन
previous post