shishu-mandir

दुखद: जनार्दन जोशी आईटीआई के प्रधानाचार्य की हार्टअटैक से मौत, साथी कर्मचारी गमजदा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
फाइल फोटो
Screenshot-5

अल्मोड़ा। यहां माल रोड आकाशवाणी स्थित पंडित जनार्दन जोशी आईटीआई में कार्यरत प्रधानाचार्य राजेश कुमार का आज दिन में आकस्मिक निधन हो गया है। मौत का कारण हृदयगति रूकना बताया जा रहा है। वह अपने ​पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गये है।
जानकारी मुताबिक राजेश कुमार उम्र 55 साल रोज की भांति आज सुबह डयूटी में गये। ​दिन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथी कर्मचारियों से कुछ देर आराम करने की बात कहकर वह आईटीआई परिसर स्थित अपने आवास में चले गये। काफी समय बाद भी वापस डयूटी नहीं लौटने पर स्टाफ के कुछ कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे तो वह बेड पर लेटे मिले। पास पहुंचने पर देखा कि उनके हाथ पांव ​सुन्न हो गये थे। आनन—फानन में उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर उनके साथी कर्मचारियों ने बताया कि वह हार्ट के मरीज थे। एक साल पहले उनके दिल का आपरेशन हुआ था। राजेश कुमार की पत्नी व उनके दो बच्चे वर्तमान में हल्द्वानी तीनपानी में रहते है। वह 2016 से यहां पंडित जर्नादन जोशी आईटीआई में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी से वापस अल्मोड़ा लौटे थे। सूचना के बाद देर शाम उनकी पत्नी व बच्चे अल्मोड़ा पहुंचे। जिसके बाद उनके परिजन शव को लेकर हल्द्वानी चले गये है। इस दुखद घटना के बाद पत्नी व बच्चों को रो—रो कर बुरा हाल है। उनके साथी कर्मचारियों ने बताया कि वह काफी मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पर कर्मचारी स्तब्ध है।

new-modern
gyan-vigyan