Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, कीव पर बरसे सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें ,पहली बार सरकारी मुख्यालय को निशाना

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर फिर से जोरदार हमला बोला है जिसके बाद सरकारी दफ्तरों से लेकर रिहायशी इलाकों तक अफरातफरी मच गई। शहर…

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर फिर से जोरदार हमला बोला है जिसके बाद सरकारी दफ्तरों से लेकर रिहायशी इलाकों तक अफरातफरी मच गई। शहर के पेचेर्स्की इलाके में सरकार की मुख्य इमारत में आग भड़क गई और देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में छा गया। चश्मदीदों का कहना है कि रात भर धमाकों की आवाज गूंजती रही और आसमान से गिरते ड्रोन और मिसाइलों ने शहर को दहला दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में एक नवजात समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि करीब अठारह लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि पहले शहर पर ड्रोन छोड़े गए और उसके बाद मिसाइलों से हमला किया गया। इसी बीच राजधानी की कई इमारतें आग की लपटों में घिर गईं। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार सरकारी मुख्यालय को इतना बड़ा नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक रूस ने एक ही रात में आठ सौ से ज्यादा ड्रोन और तेरह मिसाइलें दागीं। कीव के डार्नित्स्की इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत शेल्टर में हुई जहां दो और लोग मारे गए। वहीं पश्चिमी हिस्से में एक नौ मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। एक सोलह मंजिला अपार्टमेंट और दो अन्य इमारतों में भी आग लग गई। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में ऊंची बिल्डिंगों से उठता धुआं साफ दिखाई दे रहा है।

कीव प्रशासन का कहना है कि रूस जानबूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है। क्रेमेनचुक और क्रिवी रीह में भी कई धमाकों की पुष्टि हुई है जहां बिजली और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरमराई। ओडेसा में भी कई अपार्टमेंट ब्लॉक जलकर खाक हो गए। मॉस्को की ओर से हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रूस के हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी पलटवार किया है। यूक्रेनी ड्रोन यूनिट के प्रमुख रॉबर्ट ब्रोवडी ने बताया कि ब्रायंस्क इलाके में द्रुजबा ऑयल पाइपलाइन को निशाना बनाया गया जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस पाइपलाइन से हंगरी और स्लोवाकिया को तेल की सप्लाई होती है और उस पर असर पड़ा है। यूक्रेन का कहना है कि यह हमला रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने के लिए किया गया। हाल के हफ्तों में यूक्रेन के हमलों की वजह से रूस से तेल की आपूर्ति कई बार बाधित हो चुकी है।