shishu-mandir

चम्पावत में स्कूल के शौचालय की छत गिरी, मासूम छात्र की मौत(death of a student), 5 के घायल होने की सूचना

editor1
6 Min Read

The roof of the school toilet collapsed in Champawat, death of a student, three injured

जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई(death of a student)। जबकि छात्र सोनी , रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है

Screenshot-5

चम्पावत, 14 सितंबर 2022- चम्पावत जिले से एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। स्कूल गए छात्र की शौचालय के छत गिर जाने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना पाटी ब्लॉक के मौनकांडा प्राथमिक स्कूल की बताई जा रही है।

new-modern
gyan-vigyan


जानकारी अनुसार जर्जर हो चुके शौचालय की छत गिरने से छात्र की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। पुलिस की टीम घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है।

saraswati-bal-vidya-niketan
death of a student
चम्पावत में स्कूल के शौचालय की छत गिरी, मासूम छात्र की मौत

जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र सोनी , रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन सहित 5 बच्चे हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है।


सूचना मिलने पर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी भी ली। और परिजनों को संत्वना दी।
हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता से जांच कराने की बात भी कही जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल की जर्जर हो चुका शौचालय एक बच्चे का काल बन गया।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए जांच के आदेश


चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा में प्राथमिक विद्यालय में पुराने जीर्ण शीर्ण शौचालय की छत गिरने से 1 बच्चें की मृत्यु हो गई वही 5 बच्चें घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ होने का भरोसा दिलाया। उन्हें घटना स्थल पर ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मृत एवम घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। चिकित्सकीय टीम एंबुलेंस, बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य किया।

घटना पर मुख्यम्ंत्री ने जताया दुख


चंपावत जनपद से बड़ी दुःखद हादसे की खबर सुनते ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में 8 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थन की और दुर्घटना में मृत एवम घायल बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

इधर जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में हिमांशु चंद्र पुत्र कैलाश राम कक्षा 5, सोनी पुत्री श्याम सिंह उम्र 7 वर्ष कक्षा 3, सगुन पुत्री श्याम सिंह उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 तथा रिंकु सिंह पुत्र गोधन उम्र 9 वर्ष कक्षा 5, हसीना पुत्री कैलाश सिंह कक्षा 3 घायल हो गए। आंशिक रूप से घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

मृतक छात्र के परिजनों को सीएम राहत कोष से 2 लाख की सहायता दिए जाने के निर्देश


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डे में एक दुःखद घटना में विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से कक्षा 03 में अध्ययनरत् एक छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण कर लिया जाए। जहां जरूरी हो वहां भवनों के मरम्मत संबंधी काम करवा लिया जाए। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित भवनों में ही संचालित हो।

हल्द्वानी : Uksssc भर्ती मामलें युवाओं की आक्रोश रैली सड़क पर दिखा सैलाब

http://हल्द्वानी : Uksssc भर्ती मामलें युवाओं की आक्रोश रैली सड़क पर दिखा सैलाब