Pithoragarh- मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रहा वाहन खिरचना पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त, 01 व्यक्ति की मृत्यु

पिथौरागढ़। 12.03.2022- जनपद से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मुनस्यारी के थाना कनालीछीना क्षेत्र के अंतर्गत खिरचना पुल से कुछ दूरी पर एक…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। 12.03.2022- जनपद से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मुनस्यारी के थाना कनालीछीना क्षेत्र के अंतर्गत खिरचना पुल से कुछ दूरी पर एक वाहन (वाहन संख्या UK04W-0796) फोर्ड टाइटेनियम सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष थाना कनालीछीना मनोज धौनी मय पुलिस फोर्स व रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल खिरचना पुलिस के पास पहुँचे।

पुलिस ने बताया कि वाहन मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था जिसमें कुल 04 लोग सवार थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से चारों व्यक्तियों विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार (चालक), चारू चन्द्र बृजवासी निवासीगण हल्द्वानी जनपद नैनीताल, को रैस्क्यू कर मुख्य सड़क पर लाया गया, जिसमें चारू चन्द्र बृजवासी उपरोक्त की मृत्यु हो गयी अन्य तीनों घायलों को 108 की मदद से उपचार हेतु सीएचसी कनालीछीना भेजा गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए सभी के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस की रैस्क्यू टीम में उ0नि0 मनोज धौनी- थानाध्यक्ष कनालीछीना, का0 भूपेन्द्र कोहली, का0 मनोज टम्टा, का0 मनोज देवलाल मौजूद रहे।