shishu-mandir

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का हुआ निधन

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

मुंबई। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)का निधन हो गया है। 67 वर्षीय अभिनेता को बीते बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण मुंबई के एच.एन. रियालंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बालीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी।

saraswati-bal-vidya-niketan

https://pbs.twimg.com/media/EW04bLCU0AIqYHD?format=png&name=small

अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने कहा कि ” कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस दुनिया को छोड़ कर चले गए” अपने टवीट में अमिताभ बच्चन ने यह लिखा कि ” मै टूट चुका हूं”।

67 वर्षीय ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को स्वास्थ्य खराब होने के कारण बुधवार 29 अप्रैल की सुबह एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ” ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती है, वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इस कारण उन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया”। उनको फरवरी माह में भी अस्पताल भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को पूर्व में भी स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर ने खुद इसकी जानकारी दी देते हुए कहा था कि उन्हे इंफेक्शन होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद फिर उनकी ​तबियत खराब हुई। और वायरल फीवर के कारण उन्हे अस्पताल भर्ती किया गया था।
सिेने अभिनेता सोशल मीडिया में अपनी बेबाक राय के लिये भी जाने जाते है। 2 अप्रैल के बाद से
सोशल मीडिया पर वह बहुत ज्यादा एक्टिव नही थे। यहां देखे उनका अंतिम टवीट

4 सितंबर 1952 को जन्में ऋषि कपूर फ़िल्म अभिनेता के साथ ही फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी रहे। पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में उन्हे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार दिया गया था। बाल कलाकार के रूप मे भी उन्होने काम किया था। उन्हें बॉबी फिल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया था। 2008 में फ़िल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से उन्हे नवाजा गया था। सम्मानित किया जा चूका है।

पंजाब के हिंदू परिवार के ऋषि राज कपूर का जन्म मुबंई के चेम्बूर में हुआ था। अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते के दूसरे पुत्र ने फिल्मी जगत में खूब शोहरत बटोरी।

स्‍वर्गीय राज कपूर के बेटे और प्रूथ्‍वीराज कपूर के पोते ऋषि कपूर ने अपने दादा और पिता की तरह फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उनकी ख्याति हुई। । मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्‍म थी जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया। बॉबी फिल्‍म में वे बतौर अभिनेता के रूप में दिखायी दिए। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी अभिनेता है और बेटी रिदिमा कपूर ड्रेस डिजाइनर है।