मुख्यमंत्री धामी से बोले ऋषभ पंत, सड़क में गड्ढे से हुआ हादसा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर डॉक्टरों से ऋषभ पंत के स्वास्थ्य के बारे…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर डॉक्टरों से ऋषभ पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उन्हें बताया कि हादसे से पहले सड़क में गड्डा या कोई काली चीज उनके सामने आ गई थी। जिस वजह से हादसा हुआ। सीएम ने कहा कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। बीसीसीआई और अस्पताल के डॉक्टर आपस में समन्वय बनाए हुए हैं। बीसीसीआई इलाज से संतुष्ट है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार आईसीयू में भर्ती की हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।