shishu-mandir

राजस्व सेवक संघ ने समस्याओं पर किया मंथन,सरकार से की रिक्त पदों में नियुक्ति किए जाने की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की प्रांतीय अर्द्धवार्षिक बैठक में कर्मचारियों की ​विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

संघ से जुड़े कार्मिकों ने राज्य सरकार से मांग की कि जल्दी खाली पड़ें पदो में भर्ती की जाय इसके साथ ही डीपीसी की जाय जिससे निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को कार्य करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े। सभी ने विभाग में चल रही मैनपावर की कमी पर चिंता जताई और कहा कि राजस्व उपनिरीक्षकों की वर्ष् 2021 तक जिलेववार रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाए। सभी ने एक स्वर में 9सूत्रीय समस्याओं का निराकरण करने की भी मांग की।

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया और कहा कि संगठन की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अग्रिम आंदोलन भी करेगा। प्रदेश भर से आए संघ से जुड़े कार्मिक इस मौके पर मौजूद रहे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और  9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व  न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर  uttranews  को सब्सक्राइब करें…….