Breaking- ग्राहकों को शराब परोसने पर 2 रेस्टोरेंट स्वामी गिरफ्तार (Restaurant owner arrested), 10 लोगों का चालान

grahko ko shraab parosane par 2 Restaurant owner arrested हल्द्वानी, 17 जनवरी 2021ग्राहकों को शराब परोसने पर पुलिस ने 2 रेस्टोरेंट स्वामियों (Restaurant owner arrested)…

grahko ko shraab parosane par 2 Restaurant owner arrested

हल्द्वानी, 17 जनवरी 2021
ग्राहकों को शराब परोसने पर पुलिस ने 2 रेस्टोरेंट स्वामियों (Restaurant owner arrested) को गिरफ्तार किया है। साथ ही रेस्टोरेंट में शराब पी रहे 10 लोगो का पुलिस एक्ट में चालान काटा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Betalghat- बाबाओं पर लगा नाबालिग के अपहरण का आरोप, क्षेत्र में सनसनी

रविवार यानी आज थाना मुखानी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसानी लामाचौड़ क्षेत्र स्थित कैड़ा रेस्टोरेंट के स्वामी अभियुक्त विनोद सिंह कैड़ा पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बसानी थाना मुखानी व सिंह रेस्टोरेंट के स्वामी अभियुक्त गंगा सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम बसानी थाना मुखानी को रेस्टोरेंट में शराब परोसने, पिलाने के अपराध में मौके से गिरफ्तार किया गया है।

20210117 213336


दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुखानी में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही, रेस्टोरेंट में बैठे 10 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।


थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि विनोद सिंह कैड़ा व गंगा सिंह दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसआई धरम सिंह, हरि कृष्णा मिश्रा, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/