shishu-mandir

Republic Day 2021- सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून, 26 जनवरी 2021
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें गणतंत्र दिवस Republic Day
2021 के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस Republic Day
2021 की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी।

Republic Day 2021 – परेड में इस बार दिखेगी केदारखण्ड की झलक


सीएम ने कहा कि भारत एक मजबूत गणतंत्र Republic Day
2021 बनकर उभरा है। आज दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में वसुधैव कुटुम्बकम की सोच है। आज भारतीय अपनी पहचान के साथ दुनिया में जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी देश एव प्रदेश में कोविड काफी नियंत्रण में है।

अल्मोड़ा गणतंत्र दिवस के दिन भी गुरिल्लों ने दिया धरना, कहा— शासन—प्रशासन अपने कर्तव्यों को भूला

हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार की है। भारत कोविड पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में Republic Day
2021 ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास आदि मौजूद थे।

बधाई- डॉ दीपक मेहता सहित 8 शिक्षक आईसीटी राष्ट्रीय पुरस्कार (ICT National Award) हेतु नामि


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/